रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 – 5349 पदों पर आवेदन शुरू
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 के तहत पश्चिम रेलवे ने 5349 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) द्वारा जारी की गई है। खास बात यह है कि इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.rrc-wr.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवार का 10वीं में न्यूनतम 50% अंक होना जरूरी है। साथ ही, संबंधित ट्रेड में NCVT से मान्यता प्राप्त आईटीआई सर्टिफिकेट भी अनिवार्य है।
आयु सीमा 15 से 24 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।
चयन प्रक्रिया में 10वीं और आईटीआई के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। दस्तावेज सत्यापन के बाद अंतिम चयन होगा।
Jai Sharma | Suryoday Samachar
FAQ
प्रश्न 1: रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 में चयन कैसे होगा?
उत्तर: चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगा। कोई परीक्षा नहीं होगी।
प्रश्न 2: आवेदन की न्यूनतम योग्यता क्या है?
उत्तर: 10वीं में 50% अंक और संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट जरूरी है।
प्रश्न 3: आवेदन शुल्क कितना है?
उत्तर: जनरल/ओबीसी/EWS के लिए 100 रुपये, अन्य वर्गों के लिए निशुल्क।
