भोपाल: निगम आयुक्त ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ बोट क्लब पर की सफाई अभियान में हिस्सा लिया।”

(पि बी शब्द )

निगम आयुक्त  हरेन्द्र नारायन ने कहा है कि स्वच्छता बनाये रखने के लिए अपने स्वभाव में भी स्वच्छता लाना एवं स्वच्छता हेतु अन्य लोगों को प्रेरित करना जरूरी है। यह विचार निगम आयुक्त नारायन ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2024 के तहत बड़ी झील के किनारे बोट क्लब मार्ग पर भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ स्वच्छता की गतिविधियों के दौरान व्यक्त किये। इस मौके पर बैंक के जनरल मैनेजर श्री शुभकांत कानूनगो ने कहा कि स्वच्छता प्रतिदिन का कार्य है और स्वच्छ वातावरण में बेहतर कार्य के दृष्टिगत हमें अपने घर एवं कार्यस्थल पर स्वच्छता बनाये रखना चाहिए।

इस अवसर पर स्वच्छता की प्रेरणा हेतु बैंककर्मियों ने नुक्कड़ नाटक का मंचन प्रस्तुत किया और बोट क्लब से वन विहार तक पैदल मार्च कर साफ-सफाई भी की। इस अवसर पर एसबीआई के डीजीएम श्री लोकेश चंद्रा, एजीएम श्री सुनील राजवैद्य, रीजनल मैनेजर श्री राजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी व बैंककर्मी मौजूद थे।          

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2024 के तहत शनिवार को प्रातः राजधानी की ऐतिहासिक बड़ी झील के किनारे बोट क्लब पर स्वच्छता सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें निगम आयुक्त  हरेन्द्र नारायन व भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों/कर्मचारियों व निगम के सफाई मित्रों ने भाग लिया। निगम आयुक्त  हरेन्द्र नारायन ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने शहर को साफ-स्वच्छ और सुन्दर बनाने में निगम द्वारा नियमित रूप से प्रतिदिन स्वच्छता एवं कचरा निष्पादन संबंधी कार्य किये जा रहे हैं और इन कार्यों का निरीक्षण भी नियमित रूप से किया जा रहा है। श्री नारायन ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में रैकिंग का अपना अलग महत्व है।

हमें अपने शहर की रैकिंग बढ़ाने के लिए अपने स्वभाव में स्वच्छता लाकर स्वयं भी साफ-सफाई रखें और घरों एवं संस्थानों में गीला-सूखा पृथक-पृथक रखकर पृथक-पृथक ही निगम के कचरा वाहन को दे तथा इस हेतु अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। निगम आयुक्त ने स्वच्छता हेतु भारतीय स्टेट बैंक द्वारा टीम भावना से किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जब आपके आसपास स्वच्छता होती है तो उसका फीडबैक देना भी अच्छा लगता है।        

  इस मौके पर भारतीय स्टेट बैंक के जनरल मैनेजर  शुभकांत कानूनगो ने कहा कि स्वच्छता प्रतिदिन का कार्य है और स्वच्छ वातावरण में बेहतर कार्य के दृष्टिगत हमें अपने घर एवं कार्यस्थल पर स्वच्छता बनाये रखना चाहिए।     इस अवसर पर स्वच्छता की प्रेरणा हेतु बैंककर्मियों द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। तत्पश्चात बोट क्लब से वन विहार तक आयोजित पैदल मार्च को निगम आयुक्त व बैंक अधिकारियों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान निगम व बैंक अधिकारियों, सफाई  मित्रों व अन्य नागरिकों ने साफ-सफाई हेतु श्रमदान भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *