उत्तराखंड बारिश भूस्खलन से बंद हुई सड़कों को खोलने का काम तेजी से किया जा रहा
“मानसून के बाद बंद सड़कों को खोलने में तेजी, 4 दिन में 307 बंद सड़को को खोला गया”

19 / 09 / 2024 पि बी शब्द
मानसून सीजन के दौरान बंद हुई सड़कों को खोलने का काम तेजी से किया जा रहा है। चार दिन में प्रदेश भर की 307 बंद सड़कों को खोल दिया गया है। हालांकि, अभी प्रदेश भर में 170 से ज्यादा सड़कें बंद हैं, जिनको खोलने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है।
गौरतलब है कि 14 सितंबर तक प्रदेश की 480 से ज्यादा सड़कें बंद थीं। मुख्यमंत्री ने इन मार्गों को जल्द से जल्द खोलने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन सचिव से 25 सितंबर तक सड़कों से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद आपदा प्रबंधन सचिव ने सभी जिलों के डीएम से रिपोर्ट तलब की है। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन का कहना है कि बंद सड़कों को खोलने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।
उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा भी सामान्य ढंग से संचालित हो रही है।