झारखंड दौरे पर रहेंगे अमित शाह, परिवर्तन यात्रा का करेंगे शुभारंभ

फोटो सोशल मीडिया
“केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को झारखंड के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कई जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।”
20/09/2024 PB शब्द
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को झारखंड के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कई जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। गृह मंत्री भाजपा की परिवर्तन यात्रा का शंखनाद करने झारखंड आ रहे हैं। वो साहिबगंज और गिरिडीह में जनसभाओं को संबोधित करेंगे, साथ ही कार्यकर्ताओं और नेताओं में जोश भरेंगे।
गृह मंत्री अमित शाह बाबा झारखंडी धाम मंदिर में दर्शन और पूजन भी करेंगे। परिवर्तन यात्रा राज्य में भाजपा की स्थिति को मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए पार्टी को ऊर्जा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। गृह मंत्री की इस यात्रा के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद है।