News

दीक्षांत समारोह में सफेद कुर्ता व साड़ी होगा परिधान

अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह 21 अक्टूबर को मनाया जाएगा। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पत्नी समेत शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपत्ति व उनकी पत्नी के लिए क्रीम कलर के अंगवस्त्रम शामिल होंगे।

कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ब्रोकेड अंगवस्त्रम में शामिल होंगी। उच्च शिक्षा मंत्री एवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री के लिए पीच रंग का अंगवस्त्रम होगा। महिलाओं के लिए क्रीम कलर की साड़ी गोल्डन बार्डर, गोल्डन कलर का ब्लाउ, पुरुषों के लिए क्रीम कलर का कुर्ता पजामा और रस्ट कलर की जैकेट होगी। दूसरी ओर पदक पाने वाले छात्रों के लिए सफेद रंग का कुर्ता पजामा, छात्राओं के लिए सफेद साड़ी, लाल रंग का बार्डर वाला जारी किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *