भोपाल 20 से 30 सितंबर तक मनाया जा रहा है आयुष्मान पखवाड़ा

फोटो सोशल मीडिया
“आयुष्मान भारत योजना 6 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश में ‘आयुष्मन पखवाड़ा’ मनाया जा रहा है”
20 / 09 / 2024 PB शब्द
आयुष्मान भारत योजना के सफल क्रियान्वयन के 6 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश में 20 से 30 सितंबर 2024 तक ‘आयुष्मान पखवाड़ा’ मनाया जा रहा है। इस पखवाड़े में आयुष्मान भारत योजना के प्रति जनजागरुकता के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
घर घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। अभियान में 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनवाने पर विशेष फोकस किया जायेगा।
आयुष्मान पखवाड़ा में पूरे प्रदेश में जागरूकता कार्यक्रम और विभिन्न गतिविधियां भी होंगी। ‘आपके द्वार आयुष्मान’ अभियान के तहत घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिये नामांकन किया जाएगा।
अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाए जाएंगे।