हरदोई जिले में शासन के निर्देशानुसार आगामी त्योहारों में शान्ति व्यवस्था व आपसी सद्भाव कायम रखने के लिए प्रशासन व पुलिस महकमे ने शहर के मुख्य मार्गों व चौराहों पर पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आम जनमानस को शान्ति और सौहार्दपूर्वक त्योहार मनाए जाने के लिए जागरूक किया गया।
साथ ही अराजकता फैलाने वालों को बख्शे न जाने व कठोर कार्यवाही किये जाने की बात भी, जिम्मेदारों ने कही। आज पूरे शहर में डी0एम0 व एस0पी0 समेत बड़े अधिकारियों एवं सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल के साथ किये गए पैदल मार्च के बाद शहर में शान्ति का माहौल व्याप्त हो गया।
