स्टेट

हरियाणा में चुनाव प्रचार अंतिम चरण में है। सभी राजनीतिक दलों के बड़े नेता आज प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं और रोड़ शो कर रहे हैं।

“बी.जे.पी प्रत्याशी सुभाष सुधा के समर्थन में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और सांसद नवीन जिंदल का रोड शो”

हरियाणा में चुनाव प्रचार अंतिम चरण में है। सभी राजनीतिक दलों के बड़े नेता आज प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं और रोड़ शो कर रहे हैं।कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज उकलाना विधानसभा हलके में जन आशीर्वाद रैली को संबोधित किया और कांग्रेस को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। श्री नायब सिंह ने कहा कि कांग्रेस शासित प्रदेशों में कांग्रेस द्वारा दी गई गारंटियां अभी तक पूरी नहीं की गईं और अब हरियाणा के लोगों को लुभाने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने प्रदेश में तीसरी बार बी.जे.पी की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि सरकार बनने पर हरियाणा का तीव्र गति से विकास किया जायेगा।

उधर आज कुरुक्षेत्र के सेक्टर 10 से थानेसर से बी.जे.पी प्रत्याशी सुभाष सुधा के समर्थन में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और सांसद नवीन जिंदल ने रोड शो निकाला। ट्रैक्टर ट्रालियों और गाड़ियों के काफ़िले के साथ रोड शो शहर के मुख्य रास्तों और चौराहों से होकर गुज़रा। काफ़िले के साथ भारी संख्या में जन समूह मौजूद रहा।कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज जुलाना और बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्रों में और जननायक जनता पार्टी एवं आज़ाद समाज पार्टी गठबंधन, गुहला, उचाना कलां, नलवा और डबवाली में जनसभाएं कर रहे हैं।वहीं आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया हिसार और हरपाल सिंह चीमा नलवा में रोड शो करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *