भारत बना नारियल उत्पादन में विश्व में नंबर एक, केंद्रीय कृषि मंत्री ने लोकसभा में दी जानकारी
“संसद के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में नारियल उत्पादन को लेकर बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कृषि नीति और सरकार की योजनाओं के चलते भारत आज नारियल उत्पादन में दुनिया में पहले स्थान पर पहुंच गया है।“
कृषि मंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी की प्राथमिकता हमेशा से किसानों की आय बढ़ाना रही है। यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 2014-15 में जहां नारियल उत्पादन 140 लाख मीट्रिक टन था, वहीं अब यह बढ़कर 153.29 लाख मीट्रिक टन हो गया है।”
भारत में नारियल उत्पादन की स्थिति
2014-15 में 140 लाख मीट्रिक टन नारियल उत्पादन था।
2024 तक यह 153.29 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच चुका है।
विश्व में भारत की नारियल उत्पादकता सबसे अधिक है।
आंध्र प्रदेश में नारियल उत्पादकता 11 मीट्रिक टन तक पहुंच गई है।
कृषि मंत्री ने कहा कि आंध्र प्रदेश सहित अन्य राज्यों में नारियल उत्पादन को और अधिक बढ़ाने के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं।
नारियल की बीमारियों से निपटने के लिए उठाए गए कदम
आईसीएआर (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) ने नई फसलों के विकास और सुरक्षा के लिए विभिन्न कदम उठाए हैं।
सरकार द्वारा नारियल विकास बोर्ड के माध्यम से बीमारियों की रोकथाम के लिए आठ परियोजनाएं मंजूर की गई हैं।
फसल बीमा योजना को किसानों का मिला जबरदस्त समर्थन
सरकार का प्रयास है कि किसानों को अधिकतम लाभ मिले और उनकी फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
भारत का नारियल उत्पादन में विश्व में नंबर एक बनना कृषि क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। सरकार की योजनाएं और किसानों के प्रति समर्पण ने नारियल उद्योग को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।
सरकार ने न केवल उत्पादन बढ़ाने बल्कि बीमारियों से बचाव और किसानों की आय को सुरक्षित करने पर भी जोर दिया है।
फसल बीमा योजना के प्रति किसानों का बढ़ता विश्वास दर्शाता है कि कृषि क्षेत्र में बड़े बदलाव हो रहे हैं।