दिल्ली में महिला सम्मान योजना की घोषणा, जानें कौन होगा लाभार्थी और कैसे करें आवेदन
“दिल्ली में भाजपा सरकार चुनावी वादों को पूरा करने के लिए महिला सम्मान योजना लागू करने जा रही है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। भाजपा नेता मनोज तिवारी ने रविवार को इस योजना की रजिस्ट्रेशन तारीख की घोषणा की।“
कब से शुरू होगी महिला सम्मान योजना?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला सम्मान योजना का शुभारंभ 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किया जा सकता है। संभावना है कि इसका उद्घाटन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया जाएगा और उसी दिन से महिलाओं के बैंक खातों में 2500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।
कौन नहीं होगा इस योजना का लाभार्थी?
इस योजना का लाभ सभी महिलाओं को नहीं मिलेगा। कुछ शर्तों के अनुसार, निम्नलिखित महिलाएं इससे वंचित रहेंगी: सरकारी नौकरी करने वाली महिलाएं जो महिलाएं इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करती हैं पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाएं
किन महिलाओं को मिलेगा इस योजना का लाभ?
आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं जो किसी सरकारी सहायता या पेंशन योजना से पहले से लाभान्वित नहीं हो रही हैं 2500 रुपये की राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी
कैसे करें आवेदन?
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 8 मार्च से शुरू होगी। आधिकारिक वेबसाइट या सरकारी पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। महिला को अपना आधार कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल्स और अन्य आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे।
दिल्ली सरकार की महिला सम्मान योजना आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वित्तीय सहायता देने के उद्देश्य से शुरू की जा रही है। यह योजना उन महिलाओं के लिए आर्थिक संबल बनेगी, जो रोजमर्रा की जरूरतों में आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रही हैं।