मार्च 2025 में कई प्रमुख व्रत और त्योहार आने वाले हैं। इस महीने होली का रंगारंग पर्व मनाया जाएगा, साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होगी, जिससे हिंदू नववर्ष का शुभारंभ भी होगा। आइए जानते हैं मार्च 2025 में पड़ने वाले सभी प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी सूची।

मार्च 2025 व्रत-त्योहार कैलेंडर

01 मार्चफुलेरा दूज, राम कृष्ण जयंती

  • यह दिन भगवान कृष्ण और राधा रानी के प्रेम को समर्पित माना जाता है। फाल्गुन शुक्ल द्वितीया को यह पर्व मनाया जाता है।

07 मार्चहोलाष्टक आरंभ

  • होली से आठ दिन पहले शुरू होने वाले होलाष्टक के दौरान शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है।

10 मार्चआमलकी एकादशी

  • इस दिन भगवान विष्णु और आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है। इसे रंगभरी एकादशी भी कहा जाता है।

11 मार्चप्रदोष व्रत

  • इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

13 मार्चपूर्णिमा, होलिका दहन

  • पूर्णिमा तिथि को शुभ माना जाता है। इस दिन होलिका दहन भी किया जाएगा।

14 मार्चहोली, पूर्णिमा, मीन संक्रांति

  • रंगों का त्योहार होली इसी दिन मनाया जाएगा। साथ ही मीन संक्रांति भी इसी दिन रहेगी।

19 मार्चरंग पंचमी

  • होली के पांच दिन बाद मनाई जाने वाली रंग पंचमी को देवी-देवताओं की होली के रूप में मनाया जाता है।

21 मार्चशीतला सप्तमी

  • इस दिन माता शीतला की पूजा करने से परिवार के बच्चों को स्वास्थ्य और दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

25 मार्चपापमोचनी एकादशी

  • इस व्रत के पालन से पापों का नाश होता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है।

29 मार्चअमावस्या

  • इस दिन पितरों को तर्पण करने और दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।

30 मार्चहिंदू नववर्ष आरंभ, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत

  • हिंदू नववर्ष का आरंभ इसी दिन से होता है, साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होती है।

मार्च 2025 का महीना धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा। होली, चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष के अलावा भी कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार इस माह पड़ रहे हैं। भक्तजन अपने धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन कर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *