NCERT डीम्ड यूनिवर्सिटी और भारतीय शिक्षा प्रणालीNCERT डीम्ड यूनिवर्सिटी बनने के बाद शिक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव

केंद्र सरकार ने NCERT को NCERT डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा दे दिया है। यह फैसला शिक्षा मंत्रालय ने University Grants Commission की सिफारिश पर लिया। इस निर्णय के बाद अब NCERT केवल स्कूल शिक्षा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उच्च शिक्षा में भी सक्रिय भूमिका निभाएगा।

NCERT डीम्ड यूनिवर्सिटी बनने के बाद संस्था को कई अहम अधिकार मिल गए हैं। अब NCERT खुद एडमिशन प्रक्रिया तय कर सकता है। साथ ही वह अपना सिलेबस डिजाइन कर सकता है और परीक्षा आयोजित कर सकता है। इसके अलावा संस्था अब छात्रों को डिग्री भी प्रदान कर सकेगी।

इस फैसले के तहत NCERT के कई रीजनल संस्थान भी शामिल किए गए हैं, जिससे देशभर में शिक्षा के नए अवसर खुलेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम शिक्षा प्रणाली को और मजबूत करेगा।

Jai Sharma | Suryoday Samachar

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1. NCERT डीम्ड यूनिवर्सिटी क्या है?
NCERT को अब विश्वविद्यालय जैसी स्वतंत्रता मिल गई है, जिससे वह खुद कोर्स और डिग्री चला सकता है।

Q2. इससे छात्रों को क्या फायदा होगा?
छात्रों को नए कोर्स और बेहतर शिक्षा के अवसर मिलेंगे।

Q3. क्या NCERT अब डिग्री देगा?
हाँ, NCERT डीम्ड यूनिवर्सिटी बनने के बाद अब यह डिग्री भी प्रदान कर सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *