“5 दिन के इस शो का समापन 29 सितंबर को होगा। इस शो में उत्तर प्रदेश के व्यापार और संस्कृति को प्रदर्शित किया जाएगा”

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, बुधवार को गौतमबुद्धनगर में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-यूपीआईटीएस के दूसरे संस्करण का उद्घाटन करेंगे। 5 दिन के इस शो का समापन 29 सितंबर को होगा। इस शो में उत्तर प्रदेश के व्यापार और संस्कृति को प्रदर्शित किया जाएगा। यह वियतनाम को भागीदार देश के रूप में भी दिखाएगा। पिछले वर्ष राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पहले संस्करण का उद्घाटन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *