एस. जयशंकर ने युगांडा के स्वतंत्रता दिवस पर दी शुभकामनाएं
“विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने युगांडा के स्वतंत्रता दिवस पर वहां की सरकार और नागरिकों को शुभकामनाएं दी है।“
नई दिल्ली, 09 अक्टूबर:
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने युगांडा के स्वतंत्रता दिवस पर वहां की सरकार और नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल
एक्स
पर लिखा कि भारत और युगांडा के बीच का संबंध जन आधारित है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि दोनों देशों के लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका है, जो भारत और युगांडा के बहुआयामी संबंधों को मजबूत बनाने में सहायक है। एस. जयशंकर ने युगांडा के विदेश मंत्री जे जे ओडोंगो को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए यादगार तस्वीरें भी साझा की है।