“महाकुंभ 2025 की तैयारी रेलवे ने 1225 विशेष गाड़ियों और 15 भाषाओं में प्रसारण की योजना बनाई”

तीर्थराज प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ 2025 की तैयारी को लेकर रेलवे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उत्तर मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक हिमांशु बडोनी ने एक प्रेस वार्ता कर बताया कि इस बार एनसीआर, एनआर और एनईआर तीन रेलवे मिलकर कुंभ मेले को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराएंगे।

उन्होंने बताया इस बार कुल 1225 गाड़ियां चलाई जाएगी, जिसमें 825 गाड़ियां छोटी दूरी की होगी और लगभग 400 गाड़ियां लंबी दूरी की चलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार यात्रियों को टिकट लेने के लिए कई प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इस बार रेलवे स्टेशनों का प्रसारण 15 भाषाओं में किया जाएगा जिससे देश के अनेक प्रांतो से आए यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *