माध्यमिक विद्यालयी प्रादेशिक तीरंदाजी प्रतियोगिता
“चंदौली में संपन्न हुई 68वीं माध्यमिक विद्यालयी प्रादेशिक तीरंदाजी प्रतियोगिता“
आज चंदौली के पं दीन दयाल उपाध्याय नगर के इंडियन इंस्टीट्यूट खेल मैदान में तीन दिवसीय 68वीं माध्यमिक विद्यालयी प्रादेशिक तीरंदाजी प्रतियोगिता संपन्न हो गई।
शनिवार को अंडर-14 और अंडर 17 बालक और बालिका वर्ग के लिए रिकर्व राउंड की प्रतिस्पर्धा हुई।
अंडर-14 बालक वर्ग के ओवरऑल में आगरा के ओम तिवारी और बालिका वर्ग में भी आगरा की किंजल शर्मा ने सटीक निशाना साधा।
अंडर-17 बालक वर्ग के ओवरऑल में अयोध्या के पीयूष यादव और बालिका वर्ग में गोरखपुर की खुशी कुमारी अव्वल रही। प्रतियोगिता में मेरठ प्रथम, विंध्याचल द्वितीय व वाराणसी मंडल तृतीय स्थान पर रहा।प्रतियोगिता में 17 मंडल के कुल 297 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया।
आज सुबह मंडलीय क्रीड़ा सचिव राकेश सिंह ने विजयी प्रतिभागियों को मेडल देकर उनका हौसला अफजाई की।इस मौके पर जनपदीय क्रीड़ा सचिव महेंद्र कुमार, कोच आरती यादव, कोच गौतम मौर्या, खेल शिक्षक रोहित सिंह, गजेंद्र पांडेय के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।