जेपी मॉर्गन के CEO जेमी डिमॉन ने भविष्यवाणी की है कि भारत की अर्थव्यवस्था 2030 तक 7 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है। उन्होंने पीएम मोदी की मजबूत लीडरशिप और उनके द्वारा बनाए गए डिजिटल एवं फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की सराहना की, जिससे बहुराष्ट्रीय कंपनियां भारत की ओर आकर्षित हो रही हैं।
प्रमुख ग्लोबल बैंकर जेपी मॉर्गन के सीईओ एवं चेयरमैन जेमी डिमॉन ने कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था 2030 तक 7 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मजबूत नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यदि ऐसी ही लीडरशिप जारी रही, तो यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
डिमॉन ने पीएम मोदी द्वारा विकसित डिजिटल और फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की प्रशंसा की, जिससे भारत में बहुराष्ट्रीय कंपनियों के निवेश में वृद्धि हो रही है। उन्होंने बताया कि बेहतर बुनियादी ढांचा भारत को एडवांस्ड प्रोडक्ट की मैन्युफैक्चरिंग और सेवाओं के लिए आकर्षक बना रहा है।
