देश को आंतरिक आपदाओं से बचाने में तटरक्षक बल के योगदान अद्वितीय: राजनाथ सिंह
“रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का तटरक्षक बल को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने का आह्वान”
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय तटरक्षक बल को आज के अप्रत्याशित समय में पारंपरिक और साथ ही उभरते खतरों से निपटने के लिए मानव बल की जगह प्रौद्योगिकी युक्त बल बनने का आह्वान किया है।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय तटरक्षक बल को आज के अप्रत्याशित समय में पारंपरिक और साथ ही उभरते खतरों से निपटने के लिए मानव बल की जगह प्रौद्योगिकी युक्त बल बनने का आह्वान किया है।
तटरक्षक मुख्यालय में भारतीय तटरक्षक कमांडरों के सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए श्री सिंह ने समुद्री सीमाओं पर अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के महत्व पर कहा कि यह देश की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए कई गुना ज्यादा कार्य करता है। उन्होंने भारतीय तटरक्षक बल को देश का अग्रणी रक्षक बताया।
उन्होंने कहा कि तटरक्षक बल आतंकवाद और हथियारों, दवाओं और मानव तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों को भी रोकते हैं। श्री सिंह ने देश को आंतरिक आपदाओं से बचाने में तटरक्षक बल के योगदान को अद्वितीय बताया।
रक्षामंत्री ने सशस्त्र बलों और भारतीय तटरक्षक बल को स्वदेशी प्लेटफार्मों और उपकरणों के साथ आधुनिक बनाने और मजबूत करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि तटरक्षक बल के लिए 31 जहाज भारतीय शिपयार्ड द्वारा बनाए जा रहे हैं।