“हमीरपुर जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अनूठी पहल, जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए शिकायतकर्ताओं के घर जाकर लिया फीडबैक”
हमीरपुर जनपद के जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने जनपद में जनसमस्याओं/शिकायतों के निस्तारण के संबंध में एक सराहनीय पहल करते हुए शिकायत कर्ताओं के घर स्वयं जाकर शिकायत निस्तारण के संबंध में फीड बैक लिया। पहला प्रकरण हमीरपुर मुख्यालय के रमेड़ी तरौस का है जिसमें शिकायतकर्ता सरोज पत्नी रामसागर द्वारा खतौनी में नाम दर्ज न हो पाने की शिकायत की गई थी ।
प्रकरण में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ता के घर स्वयं जाकर शिकायत कर्ता से फीड बैक लिया। अतः शिकायत निस्तारण आख्या सही पायी गयी। दूसरा प्रकरण कुरारा विकास खंड के ग्राम पतारा का है।
जिसमे शिकायतकर्ता पूजा पत्नी राम लखन ने पारिवारिक खेती बंटवारे /जबरदस्ती खेत जोतने से संबंधित शिकायत की थी। जिलाधिकारी ने पतारा गांव जाकर शिकायतकर्ता पूजा से शिकायत निस्तारण के संबंध में लगाई गई आख्या के संबंध में पूछताछ की, जिसमें शिकायत निस्तारण सही पाया गया।
