मेष राशि – 3 मार्च 2026 राशिफल
मेष राशि के लिए दिन उत्साह से भरा रहेगा। लंबे समय से चली आ रही योजना आगे बढ़ सकती है। पिता या वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। हालांकि कागजी कार्यों में सावधानी जरूरी है। जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन नियमित जांच जरूरी है।
वृष राशि – 3 मार्च 2026 राशिफल
वृष राशि वालों को किसी सरकारी कार्य में राहत मिल सकती है। परिवार में धार्मिक माहौल रहेगा। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, इसलिए समय प्रबंधन जरूरी है। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में लाभ संभव है। थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम भी करें।
मिथुन राशि – 3 मार्च 2026 राशिफल
मिथुन राशि के लिए आज का दिन समाधान लेकर आएगा। अटके काम पूरे हो सकते हैं। लेनदेन में सावधानी रखें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभ देगी। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। रिश्तों में संवाद बनाए रखना जरूरी है। खानपान पर ध्यान दें।
कर्क राशि – 3 मार्च 2026 राशिफल
कर्क राशि के लोग मानसिक शांति के लिए रचनात्मक काम करें। एकाग्रता अच्छी रहेगी। अधूरी जानकारी के आधार पर फैसला न लें। व्यवसाय सामान्य रहेगा। साझेदारी में फायदा मिल सकता है। स्वास्थ्य में गैस या कब्ज की समस्या से बचें।
सिंह राशि – 3 मार्च 2026 राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। जोखिम सोच-समझकर लें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। नौकरी में लापरवाही न करें। जोड़ों के दर्द की हल्की शिकायत हो सकती है।
कन्या राशि – 3 मार्च 2026 राशिफल
कन्या राशि के लिए मेहनत रंग लाएगी। विवाह से जुड़ा प्रस्ताव आ सकता है। आर्थिक मामलों में संयम रखें। दस्तावेज पढ़कर ही हस्ताक्षर करें। निवेश सोच-समझकर करें। दांपत्य जीवन संतुलित रहेगा। मौसम से बचाव जरूरी है।
तुला राशि – 3 मार्च 2026 राशिफल
तुला राशि वालों के लिए घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। भावुक होकर निर्णय न लें। कार्यक्षेत्र में नई व्यवस्था लागू करनी पड़ सकती है। प्रॉपर्टी में लाभ संभव है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि – 3 मार्च 2026 राशिफल
वृश्चिक राशि को आज सहयोग से फायदा मिलेगा। घर में बदलाव की योजना बन सकती है। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करें। कर्मचारियों पर नजर रखें। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें।
धनु राशि – 3 मार्च 2026 राशिफल
धनु राशि के लिए दिन संतुलित रहेगा। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाएं। सेवा और एजेंसी से जुड़े लोगों को लाभ होगा। विद्यार्थियों को आलस छोड़ना होगा। पारिवारिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मकर राशि – 3 मार्च 2026 राशिफल
मकर राशि वालों को वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिलेगा। पुराना विवाद सुलझ सकता है। उधारी लेने से बचें। बैंकिंग और फाइनेंस क्षेत्र में बदलाव संभव है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। चोट से बचाव रखें।
कुंभ राशि – 3 मार्च 2026 राशिफल
कुंभ राशि के लिए नई योजना सफल हो सकती है। लेनदेन टालना बेहतर रहेगा। कार्यस्थल पर सतर्कता जरूरी है। अतिरिक्त कार्यभार मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताएं। तनाव से बचें।
मीन राशि – 3 मार्च 2026 राशिफल
मीन राशि वालों को मेहनत का परिणाम मिलेगा। बड़ा फैसला सोचकर लें। नेटवर्किंग से फायदा होगा। विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ संभव है। प्रेम संबंधों में स्वीकृति मिल सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं।
Jai Sharma | Suryoday Samachar

