LPG सिलेंडर की कमी पर सरकार की सफाईसरकार ने कहा देश में LPG सिलेंडर की कमी नहीं, गैस सप्लाई सामान्य।

देशभर में पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर LPG सिलेंडर की कमी को लेकर कई तरह की अफवाहें फैल रही थीं। कुछ पोस्ट में दावा किया गया कि आने वाले दिनों में घरेलू गैस की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। इन खबरों के बाद कई लोगों में चिंता बढ़ गई और कुछ जगहों पर सिलेंडर की बुकिंग भी अचानक बढ़ने लगी।

हालांकि सरकार ने इन खबरों को पूरी तरह भ्रामक बताया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि देश में LPG सिलेंडर की कमी जैसी कोई स्थिति नहीं है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और तेल कंपनियों के पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा पश्चिम एशिया से आयात करता है, लेकिन फिलहाल सप्लाई चैन में कोई बाधा नहीं है। इसके अलावा देश की रिफाइनरियों को LPG उत्पादन बढ़ाने और घरेलू उपयोग को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।

तेल विपणन कंपनियां भी पूरे देश में गैस वितरण व्यवस्था पर लगातार नजर रख रही हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी कंपनियों ने भरोसा दिलाया है कि उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि LPG सिलेंडर की कमी से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान न दें। जरूरत के अनुसार ही सिलेंडर बुक करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।

Durgesh Sharma | Suryoday Samachar

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. क्या भारत में LPG सिलेंडर की कमी हो गई है?
नहीं

2. LPG की सप्लाई कहां से आती है?
भारत घरेलू उत्पादन के साथ-साथ पश्चिम एशिया के देशों से LPG आयात भी करता है।

3. क्या लोगों को अभी सिलेंडर स्टॉक करके रखना चाहिए?
सरकार ने साफ कहा है कि घबराहट में अतिरिक्त सिलेंडर बुक करने की जरूरत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *