ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को विवाह और भाग्य का कारक माना गया है। जब कुंडली में गुरु कमजोर होता है, तो शादी में देरी होने लगती है। कई बार रिश्ते बनते-बनते टूट जाते हैं। ऐसे में गुरु दोष उपाय अपनाना जरूरी हो जाता है।गुरुवार का दिन गुरु ग्रह को समर्पित होता है। इस दिन किए गए उपाय जल्दी असर दिखाते हैं।
सबसे आसान उपाय है हल्दी का उपयोग। स्नान के पानी में हल्दी मिलाएं और माथे पर तिलक लगाएं।इसके अलावा केले के पेड़ की पूजा करना भी शुभ माना जाता है। पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं और दीपक जलाएं। वहीं, चने की दाल और पीली वस्तुओं का दान करना भी लाभकारी होता है।मंत्र जाप भी प्रभावी माना गया है। “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” का 108 बार जाप करें। इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और विवाह के योग मजबूत होते हैं।
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1. गुरु दोष उपाय कितने समय में असर दिखाते हैं?
नियमित रूप से उपाय करने पर कुछ हफ्तों में सकारात्मक बदलाव दिखने लगते हैं।
Q2. क्या गुरुवार को केले खाना चाहिए?
नहीं, इस दिन केले का सेवन नहीं करना चाहिए।
Q3. क्या केवल मंत्र जाप से फायदा होगा?
मंत्र जाप के साथ दान और पूजा भी करना ज्यादा लाभकारी होता है।
Prem Chand | Suryoday Samachar

