Karnataka News :- कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 (NH-52) पर गुरुवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना येल्लापुर थाना क्षेत्र के अराबैल घाट के पास बालागारा क्रॉस के निकट हुई।पुलिस के अनुसार, एक मल्टी-यूटिलिटी व्हीकल (MUV) और एक लॉरी की आमने-सामने टक्कर हुई। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
America News :- अमेरिका में भारतीय इंजीनियर पर पत्नी की हत्या का आरोप, जांच में सामने आए कई चौंकाने वाले दावे
हादसे में घायल दो लोगों को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, बाद में उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हुब्बली के KIMS अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
