Bab el-Mandeb Strait Iran :- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ईरान ने यमन के हूती विद्रोहियों को निर्देश दिया है कि यदि अमेरिका ईरान के ऊर्जा या बिजली ढांचे (Power Infrastructure) पर हमला करता है, तो वे बाब-अल-मंदेब (Bab el-Mandeb) जलडमरूमध्य को बंद करने की तैयारी रखें। हालांकि, इस दावे की अभी तक किसी स्वतंत्र या आधिकारिक स्रोत से पुष्टि नहीं हुई है।
BIMSTEC NSAs Meeting 2026 :- BIMSTEC NSA बैठक में शामिल हुए श्रीलंका के रक्षा सचिव एयर वाइस मार्शल संपथ थुयाकोंथा, क्षेत्रीय सुरक्षा पर हुई चर्चा
बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य लाल सागर (Red Sea) को अदन की खाड़ी (Gulf of Aden) से जोड़ने वाला दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है। वैश्विक समुद्री व्यापार का लगभग 12 प्रतिशत हिस्सा इसी रास्ते से होकर गुजरता है। यही कारण है कि इस मार्ग में किसी भी तरह की बाधा का असर पूरी दुनिया की आपूर्ति श्रृंखला (Supply Chain) और ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इस जलमार्ग पर आवाजाही प्रभावित होती है, तो यूरोप, एशिया और मध्य पूर्व के बीच माल परिवहन, तेल और गैस की सप्लाई तथा कंटेनर शिपिंग पर व्यापक प्रभाव पड़ सकता है। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और समुद्री मालभाड़े में भी तेज बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
पिछले कुछ महीनों में लाल सागर क्षेत्र में हूती विद्रोहियों द्वारा कई व्यापारिक जहाजों पर हमले किए गए हैं, जिसके चलते कई अंतरराष्ट्रीय शिपिंग कंपनियों ने अपने जहाजों का मार्ग बदल दिया था। ऐसे में यदि बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य पूरी तरह प्रभावित होता है, तो वैश्विक व्यापार को बड़ा झटका लग सकता है।
हालांकि, ईरान, हूती समूह या अमेरिकी प्रशासन की ओर से इस रिपोर्ट पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय लगातार क्षेत्र में तनाव कम करने और समुद्री व्यापार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील कर रहा है।
