फोटो शब्द द्वारा

“मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का दुर्ग और राजनांदगांव रेंज पुलिस को निर्देश: अपराध मामलों में तेजी लाएं, धोखाधड़ी और अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करें”

13/09/2024 PB SHABD

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का दुर्ग रेंज पुलिस को निर्देश  दुर्ग पुलिस रेंज को और  ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है, हत्या और डकैती के मामले 6 महीने में भी नहीं सुलझ पा रहे हैं, ये सही नही है  कई मामलों में आरोपी फरार है, इस पर जल्दी कार्रवाई होनी चाहिए किसान सम्मान निधि में धोखाधड़ी का मामला सामने आया था, ऐसे गड़बड़ी भविष्य में दोबारा नहीं होनी चाहिए ! 

प्रतिबंधात्मक मामलों में देरी न हो और जिला बदर की कार्रवाई केवल कागजों पे ना हो बल्कि वास्तव में हो  नए कानून की जानकारी को बेहतर तरीके से स्वीकार करें और जरूरत के अनुसार ट्रेनिंग कर खुद को अपडेट करते रहें।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का राजनांदगांव रेंज पुलिस को निर्देश  रेंज में कुछ जगह अच्छे काम हुए हैं, त्रिनेत्र एप और चिटफंड मामलों में अच्छी कार्रवाई हुई है लेकिन सिर्फ इतना पर्याप्त नहीं है  अवैध शराब बिक्री की बहुत शिकायत है, पुलिस के संरक्षण के आरोप लगते है, ये बिलकुल नहीं होना चाहिए, अवैध शराब बिक्री पूरी तरह बंद होना चाहिए !  

कई जगहों में जांच को लेकर काफी आक्रोश है, शिकायत मिलती है की जांच टीम सही से जांच नही कर रही, अधिकारी जांच में उपस्थित नही रहते है, ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, काम में लापरवाही बिल्कुल नहीं होनी चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *