NewsRecent News

शेखपुरा- बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा

“गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का शेखपुरा दौरा”

23 / 09 / 2024 (पि बी शब्द)

गंगा के बढ़ते जलस्तर के बाद बनते बाढ़ के हालत के बीच उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा शेखपुरा पहुंचे । जहा उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से हालचाल लिया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा शेखपुरा जिले के टाल क्षेत्र घाट कुसुम्भा प्रखंड मुख्यालय का घाट कुसुम्हा का निरीक्षण किया इस दौरान बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।उपमुख्यमंत्री के बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात के दौरान जदयू के पूर्व एमएलए सह जदयू जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार सोनी सहित अन्य जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गौरतलब है की गंगा के बढ़ते जल स्तर के कारण गंगा की सहायक नदी हरुहर उफान पर है।जिसके कारण जिले के घटकुस्मभा प्रखंड के पानापुर,भदौसी और घाटकुसुंभा पंचायत के दर्जनों गांव बाढ़ के कारण प्रभावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *