“डीग में 68वीं जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का उद्घाटन”

23 / 09 / 2024 (पि बी शब्द)

डीग जिले में 68वीं जिला स्तरीय  क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के उद्घाटन समारोह आयोजित किये जा रहे हैं। आज जिला स्तरीय सॉफ्टबॉल एवं रग्बी फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम के पुत्र श्री मनु सिंह के मुख्य आतिथ्य में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दिदावली, डीग में किया गया। जिसमें 17 से 19 वर्ष के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।

कार्यक्रम संयोजक श्रीमती निशा शर्मा ने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों के 112 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि शिक्षकों व छात्र-छात्राओं के साथ गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य निशा शर्मा ने साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों का स्वागत किया।  

वहीं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सहराई, डीग में तीरंदाजी, राइफल शूटिंग व  साइकलिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य व कार्यक्रम संयोजक श्री भगवान सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसमें शारीरिक शिक्षकों, खेल विशेषज्ञों, खेल प्रतिभागियों और उपस्थित ग्रामवासियों ने सद्भाव पूर्ण खेल भावना प्रदर्शित करने की शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *