चम्पावत जिले में नेपाल सीमा से लगे क्षेत्र मे एक वाहन दुर्घटना में दो लोगों की मौत
“स्थानीय लोगों और पुलिस ने राज्य आपदा मोचन बल के साथ मिलकर राहत और बचाव अभियान चलाया”
चम्पावत जिले में नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश के कारी में कल रात एक वाहन के खाई में गिरने से दो लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। दोनों मृतक पिथौरागढ़ जिले से हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने राज्य आपदा मोचन बल के साथ मिलकर राहत और बचाव अभियान चलाया और घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है।