स्टेटहैल्थ

पन्ना – कलेक्टर ने जिला अस्पताल पहुंचकर महिलाओं का किया सम्मान जाना हालचाल

“महिला एवं बालिका सशक्तिकरण के प्रति जनजागरूकता लाने के उद्देश्य से संपूर्ण प्रदेश में शक्ति अभिनंदन अभियान आगामी 11 अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा”

04/10/2024 PB शब्द

शासन के निर्देशानुसार महिला एवं बालिका सशक्तिकरण के प्रति जनजागरूकता लाने के उद्देश्य से संपूर्ण प्रदेश में शक्ति अभिनंदन अभियान आगामी 11 अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत जिले में भी निरंतर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां जैसे महिला नेतृत्व आधारित विकास, महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा के महत्वपूर्ण मुद्दों इत्यादि पर केन्द्रित विभिन्न गतिविधियों व कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किया जाएगा।

इस क्रम में कलेक्टर सुरेश कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर जन्मी बालिकाओं का स्वागत व सम्मान कर उपहार भेंट किए। इसके माध्यम से बेटियों के जन्म पर परिवार व समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने के साथ उत्साह के साथ खुशियां मनाने का संदेश दिया गया।

कलेक्टर ने इस मौके पर नवजात शिशुओं को दुलार किया और प्रसूता महिलाओं का भी माला पहनाकर सम्मान किया एवं हाल-चाल जाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *