Politics

भारत विश्वबंधु संकट के समय कई देशों का मददगार

“विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने संकट के समय में विभिन्न देशों को सहायता प्रदान करने के भारत के प्रयासों पर प्रकाश डाला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के पहले 100 दिनों में मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियानों की सराहना की”

30/09/2024 PB शब्द

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने संकट के समय में विभिन्न देशों को सहायता प्रदान करने के भारत के प्रयासों पर प्रकाश डाला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के पहले 100 दिनों में मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियानों की सराहना की है। जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक वीडियो साझा किया है|

जिसमें उन्होंने सरकार के पहले 100 दिनों के दौरान भारत के एचएडीआर अभियानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। इस दौरान जायसवाल ने भारत को विश्वबंधु और दुनिया का मित्र बताया है।  

उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार के पहले 100 दिनों में मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियानों के तहत विभिन्न देशों को सहायता दी जा चुकी हैं, इनमें कुवैत, पापुआ न्यू गिनी, हैती, अल साल्वाडोर, सीरिया, यूक्रेन, चाड, लाओ पीडीआर, मलावी, म्यांमार, नामीबिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, वियतनाम, जाम्बिया और जिम्बाब्वे आदि शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय ने साझा की गई वीडियो में यह भी बताया कि इन देशों को कब और किस संदर्भ में सहायता दी गई है। भारत एचएडीआर प्रदान करने वाले पहले उत्तरदाताओं में से रहा है।  

‘ऑपरेशन सद्भाव’ भारत की दीर्घकालिक ‘एक्ट ईस्ट नीति’ के अनुरूप, आसियान क्षेत्र में एचएडीआर में योगदान देने के व्यापक प्रयास का प्रतीक है। इस पहल से भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी मानवीय भूमिका को और मजबूत किया है, जिससे यह साबित होता है कि संकट के समय में भारत हमेशा मदद के लिए तत्पर रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *