“चिराग पासवान ने धनबाद में जन आक्रोश रैली को संबोधित किया”
30/09/2024 PB शब्द
केन्द्रीय मंत्री सह लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने धनबाद में जन आक्रोश रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव पार्टी पूरे दमखम के साथ लड़ेगी। पार्टी के सभी विकल्प खुले हैं। श्री पासवान ने राज्य सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।
