America News :- अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य में रहने वाले भारतीय मूल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर अविनाश नार्ने को अपनी पत्नी राजिता सबिनेनी की कथित हत्या के मामले में गिरफ्तार कर प्रथम श्रेणी (First-Degree) हत्या का आरोप लगाया गया है। यह कार्रवाई घटना के लगभग आठ महीने बाद की गई है।

जांच एजेंसियों के अनुसार, राजिता सबिनेनी अक्टूबर 2025 में दंपति के अपार्टमेंट के बाथरूम में मृत मिली थीं। शुरुआत में मामले को संदिग्ध मौत माना गया था, लेकिन मेडिकल जांच और बाद की विवेचना में इसे हत्या का मामला माना गया।

Hapur Fire :- हापुड़ में गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग, एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर रूप से झुलसा

अभियोजन पक्ष का दावा है कि जांच के दौरान डिजिटल साक्ष्य, कॉल रिकॉर्ड, संदेश और अन्य इलेक्ट्रॉनिक जानकारी सामने आई। जांच में यह आरोप भी लगाया गया है कि अविनाश का भारत में एक अन्य महिला के साथ संबंध था और उन्होंने कथित रूप से उस महिला को अपनी पत्नी के शव की तस्वीरें भेजी थीं। इन दावों की जांच अदालत में की जाएगी।

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को हिरासत में रखा गया है और मामले की न्यायिक प्रक्रिया जारी है। फिलहाल अदालत में आरोपों पर अंतिम फैसला होना बाकी है और आरोपी को कानून के तहत अपना पक्ष रखने का पूरा अधिकार प्राप्त है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *