Hapur Fire :- उत्तर प्रदेश के धौलाना औद्योगिक क्षेत्र (UPSIDC फेज-3) स्थित एक गद्दा निर्माण फैक्ट्री में गुरुवार तड़के भीषण आग लगने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

अधिकारियों के अनुसार, आग फैक्ट्री के एक शेड में लगी थी। राहत एवं बचाव अभियान के दौरान मलबे से 50 वर्षीय गुलफाम का शव बरामद किया गया। वहीं, गंभीर रूप से झुलसे शावेज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

Rohini Building Collapse :- दिल्ली के रोहिणी में निर्माणाधीन इमारत ढही, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस और अग्निशमन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *