Spain Wildfire :- स्पेन के दक्षिणी हिस्से में भीषण गर्मी के बीच लगी विनाशकारी जंगल की आग ने भारी तबाही मचाई है। अधिकारियों के अनुसार, इस भीषण आग की चपेट में आने से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 अन्य घायल हुए हैं।
आग तेजी से फैलने के कारण कई इलाकों में आपात स्थिति पैदा हो गई है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर 1,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। वहीं, कई प्रमुख सड़कों को बंद कर दिया गया है ताकि राहत एवं बचाव कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।
स्पेन की सैन्य आपातकालीन इकाई (Military Emergency Unit – UME) को भी आग पर काबू पाने के अभियान में शामिल किए जाने की तैयारी की जा रही है। दमकल विभाग, स्थानीय प्रशासन और आपदा राहत एजेंसियां लगातार आग बुझाने और प्रभावित लोगों की सहायता में जुटी हुई हैं।
Cheque Bounce Case :- चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को राहत नहीं, दिल्ली हाई कोर्ट ने सज़ा बरकरार रखी
अधिकारियों का कहना है कि भीषण गर्मी, तेज हवाओं और शुष्क मौसम के कारण आग पर काबू पाने में कठिनाई हो रही है। प्रभावित क्षेत्रों में लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
