Sheikh Hasina :- बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina ने घोषणा की है कि वह दिसंबर 2026 में बांग्लादेश लौटेंगी और अदालत के समक्ष स्वेच्छा से आत्मसमर्पण करेंगी। उन्होंने कहा कि अपने खिलाफ चल रहे मामलों का सामना वह कानून के तहत अपने देश में ही करना चाहती हैं, भले ही उन्हें गिरफ्तारी या अन्य गंभीर परिणामों का सामना करना पड़े।
रिपोर्टों के अनुसार, शेख हसीना ने यह भी कहा कि उनके साथ उनकी पार्टी Awami League के कुछ वरिष्ठ नेता भी बांग्लादेश लौट सकते हैं। उनका कहना है कि पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लगातार कार्रवाई हो रही है और वह इस परिस्थिति का सामना अपने देश में रहकर करना चाहती हैं।
Raebareli Father Suicide After Daughter Marriage: बेटी के कन्यादान के 8 घंटे बाद पिता ने दी जान, कर्ज और जिम्मेदारियों से थे परेशान
गौरतलब है कि शेख हसीना वर्ष 2024 में सत्ता से हटने के बाद भारत में रह रही हैं। उनके खिलाफ बांग्लादेश में कई कानूनी मामले दर्ज हैं और वहां की सरकार उनकी वापसी को लेकर पहले भी कानूनी प्रक्रिया शुरू कर चुकी है। हालांकि, उनके प्रस्तावित लौटने को लेकर बांग्लादेश सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
विश्लेषकों का मानना है कि यदि शेख हसीना वास्तव में दिसंबर में लौटती हैं, तो इसका बांग्लादेश की राजनीति और क्षेत्रीय कूटनीति पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है। फिलहाल उनकी घोषणा पर सभी की नजर बनी हुई है।
