National

राजगढ़ में अति वृष्टि से सोयाबीन की फसल हो रही खराब, मंत्री नारायण सिंह पंवार ने नुकसान का लिया जायजा

“मंत्री नारायण सिंह पंवार ने किया निरीक्षण ,राजगढ़ में भारी वर्षा से सोयाबीन फसल को नुकसान”

30/09/2024 PB शब्द

राजगढ़ जिले में हुई अधिक वर्षा से सोयाबीन की फसल खराब हो रही है। कई जगह सोयाबीन पूरी तरह से गल गया है। इसका दाना भी छोटा हो गया है कई जगह खेतों में रखी फसल पानी में ही बह जाने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है।

नुकसान के सर्वे के लिए जिला कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियो को सर्वे रिपोर्ट जल्द देने के निर्देश दिए गए हैं।  फसलो के नुकसान का जायजा लेने रविवार को प्रदेश के राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने क्षेत्र के किसानो के बीच पहुंचकर सोयाबीन की फसल मे हुए नुकसान का निरिक्षण किया और संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया उन्होंने राजस्व और कृषि अधिकारियों को क्षतिपूर्ति हेतु फसल की बीमा राशि अनुबंधित कंपनियों को सर्वे करवाकर जारी करने के लिए कहा।

मंत्री पवार ने कहा की इस आपदा की घड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार और हमारी पूरी भारतीय जनता पार्टी किसानों के साथ खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *