Maharashtra Rain :- महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बड़ा हादसा सामने आया है। बाढ़ के पानी से HPCL के पातालगंगा LPG बॉटलिंग प्लांट की सुरक्षा दीवार ढह गई, जिसके बाद करीब 3,000 LPG सिलेंडर तेज बहाव में बहकर पातालगंगा नदी और खरपड़ा क्रीक में चले गए। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Karnataka News :- कर्नाटक के NH-52 पर भीषण सड़क हादसा, कार-लॉरी की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी या आसपास के क्षेत्रों में यदि कोई LPG सिलेंडर दिखाई दे तो उसे न छुएं, घर न ले जाएं और न ही इस्तेमाल करने का प्रयास करें। अधिकारियों के अनुसार, कुछ सिलेंडरों में गैस भरी हो सकती है, जिससे आग या विस्फोट का खतरा बना हुआ है।

रायगढ़ कलेक्टर ने नागरिकों से बरामद सिलेंडरों की सूचना तुरंत प्रशासन या HPCL को देने की अपील की है। सिलेंडरों को HPCL प्लांट, अधिकृत HPCL डीलर, तहसील कार्यालय या संबंधित प्रशासनिक कार्यालयों में सुरक्षित जमा कराया जा सकता है।

भारी बारिश के कारण रायगढ़ जिले के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। प्रशासन राहत और बचाव कार्यों के साथ-साथ बहकर गए सिलेंडरों की तलाश और सुरक्षित बरामदगी में जुटा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *