Delhi Bus Free Travel :- दिल्ली सरकार ने महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा योजना में बड़ा बदलाव करते हुए घोषणा की है कि 1 अगस्त 2026 से DTC और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा के लिए ‘सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड’ अनिवार्य होगा। इसके साथ ही मौजूदा कागजी पिंक टिकट प्रणाली को समाप्त किया जा रहा है।
सरकारी जानकारी के अनुसार, महिलाओं को अब मुफ्त यात्रा का लाभ केवल Pink Saheli Smart Card के माध्यम से मिलेगा। इसका मतलब है कि 1 अगस्त के बाद बसों में पुराने कागजी पिंक टिकट जारी नहीं किए जाएंगे।
Datia By Election :- दतिया उपचुनाव: आशुतोष तिवारी के नामांकन में भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संभाला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्तमान में इस्तेमाल हो रहे पिंक टिकट 31 जुलाई 2026 तक ही मान्य रहेंगे। इसके बाद जिन महिलाओं के पास सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड नहीं होगा, उन्हें सामान्य किराया देकर टिकट खरीदना पड़ेगा।
दिल्ली सरकार का कहना है कि नई डिजिटल व्यवस्था का उद्देश्य मुफ्त यात्रा योजना को अधिक पारदर्शी, डिजिटल और सुव्यवस्थित बनाना है। स्मार्ट कार्ड प्रणाली लागू होने से यात्रियों का रिकॉर्ड बेहतर तरीके से रखा जा सकेगा और फर्जीवाड़े पर भी रोक लगेगी।
सरकार के अनुसार, अब तक लाखों महिलाओं को पिंक सहेली कार्ड जारी किए जा चुके हैं। कार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध कराई गई है ताकि अधिक से अधिक महिलाएं समय रहते कार्ड बनवा सकें।
