झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से Jharkhand BEd Admit Card 2026 आज 27 मई को जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in� पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।Jharkhand BEd Admit Card 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार वेबसाइट के होमपेज पर जाकर Admit Card सेक्शन में दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
लॉगिन डिटेल भरने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।इस बार बीएड प्रवेश परीक्षा 31 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर होगी। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी। परीक्षा में भाषा प्रवीणता से 30 प्रश्न, टीचिंग एप्टीट्यूड से 40 प्रश्न और रीजनिंग से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे।उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे Jharkhand BEd Admit Card 2026 डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और परीक्षा समय की जांच जरूर करें। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और वैध फोटो आईडी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
FAQ
प्रश्न 1: Jharkhand BEd Admit Card 2026 कब जारी होगा?
उत्तर: एडमिट कार्ड 27 मई 2026 को जारी किया जाएगा।
प्रश्न 2: एडमिट कार्ड कहां से डाउनलोड करें?
उत्तर: उम्मीदवार jceceb.jharkhand.gov.in� से डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रश्न 3: परीक्षा कब होगी?
उत्तर: झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 31 मई 2026 को आयोजित होगी।
Prem Chand | Suryoday Samachar

