“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम “

झांसी की महिलाओं के जल संरक्षण प्रयासों और  मृत प्राय गुरारी नदी को नया जीवन देने के प्रयासों की सराहना की । प्रधानमंत्री ने झांसी के बबीना विकास खंड के सिमरावारी
गांव की जल सहेलियों की अनोखी पहल को सराहा । जिससे झांसी की जल सहेली काफी उत्साहित हुई। झांसी की महिलाओं ने प्रधानमंत्री का इसके लिए आभार जताया है।  

इन जल सहेलियों ने  गुरारी नदी को पुनर्जीवित करने के लिए 6 दिनों तक श्रमदान किया। बोरियों में बालू भरकर नदी का पानी रोक कर डैम बनाया और नदी को पानी से लबालब कर दिया। जल सहेलियों ने केवल एक नदी के पुनर्जीवन का काम ही नहीं किया है।

बल्कि इससे उन्होंने समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश भी दिया है। वर्षों से टूटे चेकडैम के कारण झांसी जिले की घुरारी नदी लगभग मृतप्राय
हो गई थी। हालांकि जल सहेलियों ने बिना किसी सरकारी और गैर सरकारी मदद से टूटे चेकडैम को बोरियों की मदद से बांध दिया।

अब नदी में रोके गए पानी से स्थानीय लोगों को नहाने जानवरों को पीने का पानी उपलब्ध हो रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *