Northern Railway Vande Bharat Passengers :- वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रियों की पहली पसंद बनती जा रही है। उत्तर रेलवे के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल–जून 2026 के दौरान उत्तर रेलवे से संचालित वंदे भारत ट्रेनों में 1,47,462 यात्रियों ने सफर किया। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह संख्या 80,394 थी। इस तरह यात्रियों की संख्या में 83 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
उत्तर रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों की बढ़ती संख्या के साथ इन ट्रेनों से होने वाली आय में भी बड़ा इजाफा हुआ है। अप्रैल–जून 2026 के दौरान वंदे भारत सेवाओं से प्राप्त राजस्व 13.21 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 7.67 करोड़ रुपये था। यानी राजस्व में लगभग 72 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
Gurugram Parking Accident :- गुरुग्राम में पार्किंग में सो रही घरेलू सहायिका पर चढ़ी थार, हादसे में महिला की मौत
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि वंदे भारत ट्रेनों की आधुनिक सुविधाएं, कम यात्रा समय, बेहतर समयपालन और आरामदायक सफर यात्रियों को लगातार आकर्षित कर रहे हैं। यही कारण है कि व्यवसायिक यात्रियों के साथ-साथ पर्यटक और नियमित यात्री भी इन ट्रेनों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
उत्तर रेलवे ने बढ़ती मांग को देखते हुए अप्रैल से जून 2026 के बीच ‘ट्रेन्स ऑन डिमांड’ योजना के तहत 1,887 विशेष ट्रेनें भी चलाईं। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न ट्रेनों में 4,120 अतिरिक्त कोच लगाए गए, जिससे प्रतीक्षा सूची कम करने और अधिक यात्रियों को आरक्षित सीटें उपलब्ध कराने में मदद मिली।
भारतीय रेलवे देशभर में वंदे भारत नेटवर्क का लगातार विस्तार कर रहा है। रेलवे मंत्रालय के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में देशभर में लगभग 3.98 करोड़ यात्रियों ने वंदे भारत ट्रेनों से यात्रा की, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 34 प्रतिशत अधिक है। इससे स्पष्ट है कि यह सेमी-हाई स्पीड ट्रेन सेवा देशभर में तेजी से लोकप्रिय हो रही है।
रेलवे विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में नई वंदे भारत ट्रेनों के संचालन और बेहतर कनेक्टिविटी के साथ यात्रियों की संख्या में और वृद्धि होगी। आधुनिक सुविधाओं और तेज गति के कारण वंदे भारत भारतीय रेल की प्रीमियम सेवाओं में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी है।
