दक्षिण कोरिया के मुआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज सुबह हुए एक दर्दनाक विमान हादसे में कम से कम 179 यात्रियों की मौत हो गई। यह हादसा दक्षिण कोरिया के इतिहास का सबसे बड़ा विमान हादसा बन गया है। जेजू एयर की यह फ्लाइट बैंकॉक, थाईलैंड से आ रही थी। विमान में 175 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे।”

कैसे हुआ हादसा? बोइंग 737-800 विमान सुबह करीब 9 बजे मुआन हवाई अड्डे पर लैंड करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन लैंडिंग गियर ने काम करना बंद कर दिया। इस कारण विमान रनवे पर फिसल गया और नेविगेशन उपकरण और दीवार से टकराने के बाद आग की लपटों में घिर गया।

बचाव और हताहत: मुआन के फायर चीफ ली जुंग-ह्यून ने जानकारी दी कि, “विमान का पिछला हिस्सा थोड़ा सही स्थिति में था, जिससे दो क्रू मेंबर, एक पुरुष और एक महिला, को जिंदा निकाला जा सका। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।”

हादसे के कारणों की जांच: अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती रिपोर्ट्स में बताया गया है कि किसी पक्षी के टकराने से लैंडिंग गियर खराब हो गया होगा। इसके अलावा खराब मौसम को भी हादसे का एक संभावित कारण माना जा रहा है।

इतिहास का सबसे बड़ा हादसा: यह हादसा दक्षिण कोरिया के इतिहास का सबसे बड़ा विमान हादसा बन गया है। इससे पहले 2002 में एयर चाइना हादसे में 129 लोगों की मौत हुई थी। 1997 में गुआम में हुई कोरियन एयर दुर्घटना में 200 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।पर टिकी हैं। पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं।

  • विमान में कुल 181 लोग सवार थे, जिनमें 179 यात्री और 2 क्रू मेंबर्स शामिल थे।
  • लैंडिंग के दौरान विमान का संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद यह रनवे से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *