गोंडा की बेलसर नगर पंचायत के बेलसर डीहा स्थित मकान में अवैध रूप से पटाखा बनाने के दौरान हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
सभी घायल लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। विस्फोट इतना भीषण था कि अगल-बगल के घरों की दीवारों व दुकानों में दरार आ गई। एसपी विनीत अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच और विवेचना की जा रही है। बाइट- रश्मि वर्मा- सीएमओ, गोंडा बाइट- विनीत जायसवाल- एसपी, गोंडा
