Delhi Lakshmi Yojana :- ्दिल्ली सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी दिल्ली लक्ष्मी योजना को अंतिम रूप देते हुए पात्र महिलाओं को प्रति माह ₹2,500 की आर्थिक सहायता देने की तैयारी पूरी कर ली है। सरकार का लक्ष्य इस योजना को रक्षाबंधन के अवसर पर लागू करना है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने योजना की प्रगति की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक की और पात्रता संबंधी मानदंडों को अंतिम रूप दिया।
योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से उनके बैंक खातों में हर महीने ₹2,500 भेजे जाएंगे। सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और जरूरतमंद परिवारों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है।
किन महिलाओं को मिलेगा लाभ?
सरकार द्वारा तय किए गए प्रमुख पात्रता मानदंडों के अनुसार लाभार्थी महिला:
– दिल्ली की निवासी हो।
– आयु 21 से 60 वर्ष के बीच हो।
– आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से संबंधित हो।
– निर्धारित आय सीमा के भीतर आती हो।
– परिवार के नाम चार पहिया वाहन न हो।
– परिवार के किसी सदस्य पर गंभीर आपराधिक मामला लंबित न हो।
– सरकार द्वारा निर्धारित अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करती हो।
सरकार जल्द ही आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और पंजीकरण की विस्तृत जानकारी जारी करेगी। अधिकारियों के अनुसार योजना का लाभ पारदर्शी तरीके से सीधे बैंक खातों में भेजा जाएगा, जिससे बीच की प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता की संभावना कम होगी।
