“आजकल की तनावपूर्ण और असंतुलित जीवनशैली के कारण तेजी से फैल रही एक आम लेकिन पीड़ादायक समस्या बन गई है। यह सिर के एक तरफ तीव्र धड़कन या चुभन जैसा दर्द पैदा करता है, और इसके साथ जी मिचलाना, उल्टी आना, और रोशनी या आवाज़ के प्रति संवेदनशीलता जैसे लक्षण भी हो सकते हैं।“
दर्द को बढ़ाने वाली 5 आम गलतियां
1. अनियमित नींद लेना
यदि आप देर रात तक जागते हैं या रोज़ अलग-अलग समय पर सोते-जागते हैं, तो यह आपके ब्रेन की स्लीप-साइकल को डिस्टर्ब करता है और माइग्रेन को ट्रिगर करता है।
रोज़ाना एक तय समय पर सोएं और उठें। नींद की कमी या अधिक नींद, दोनों ही माइग्रेन को बढ़ा सकती हैं।
2. समय पर खाना न खाना या उपवास करना
भूखा रहना या लंबे समय तक खाली पेट रहना, ब्लड शुगर को गिराता है, जिससे माइग्रेन अटैक आ सकता है।
हर 3–4 घंटे में हल्का भोजन लें। ब्रेकफास्ट स्किप न करें।
3. बहुत ज्यादा स्क्रीन टाइम
लैपटॉप, मोबाइल या टीवी स्क्रीन को लंबे समय तक लगातार देखने से आंखों पर ज़ोर पड़ता है और माइग्रेन का ट्रिगर बन सकता है।
हर 20 मिनट पर 20 सेकेंड का ब्रेक लें और 20 फीट दूर देखें (20-20-20 रूल)। ब्लू लाइट फिल्टर का उपयोग करें।
4. कैफीन और चॉकलेट का अत्यधिक सेवन
हालांकि थोड़ी मात्रा में कैफीन कुछ लोगों को राहत दे सकती है, लेकिन ज़्यादा कैफीन या चॉकलेट जैसे ट्रिगर फूड्स माइग्रेन को गंभीर बना सकते हैं।
अपनी डाइट में माइग्रेन ट्रिगर फूड्स की पहचान करें और उनसे दूरी बनाएं।
5. तनाव को नज़रअंदाज़ करना
लगातार तनाव और चिंता ब्रेन के न्यूरोकेमिकल संतुलन को बिगाड़ते हैं और माइग्रेन को तेज़ कर सकते हैं।
योग, ध्यान, और गहरी सांस की तकनीकें अपनाएं। तनाव प्रबंधन करें।
माइग्रेन के दर्द से राहत के लिए अतिरिक्त सुझाव
ताजे फल, हरी सब्जियां और पानी भरपूर लें
तेज़ रोशनी, तेज़ गंध या ज़ोर की आवाज़ से बचें
सिर, गर्दन और कंधों की मसाज करवाएं
डॉक्टर की सलाह से माइग्रेन डायरी बनाएँ (ट्रिगर ट्रैकिंग के लिए)
